नरेंदनगर, धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल) की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का समापन हो गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,स्वच्छ भारत मिशन के तहत शिक्षा मंत्रालय की पहल के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधा रोपण, झाड़ियां एवं खरपतवारों की कटाई, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कचरा का निस्तारण तथा जल संरक्षण कार्य संपन्न किए गए।
इसके पश्चात चर्चा सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा महात्मा गांधी के शाश्वत आदर्शों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज फोनदनी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा सादगी और स्वच्छता के मूल्यों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने समकालीन विश्व में गांधी दर्शन की प्रासंगिकता पर बल दिया।
महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्रोफेसर डॉक्टर सुशील कुमार कगडियाल ने अपने संबोधन में दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर विशेष रूप से बल दिया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल न केवल जागरूकता फैलाती है, बल्कि युवाओं में एक स्वच्छ और टिकाऊ समाज के निर्माण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का संचार करती है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित