राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोo निरंजना शर्मा के दिशा-निर्देशन में किया गया।
जिसमे कुo मीनाक्षी बीoए0 पंचम सेमेस्टर को अध्यक्ष, कुo श्वेता बी ए तृतीय सेमेस्टर को उपाध्यक्ष, कु उर्मिला असवाल को सचिव, कु दीपिका को सहसचिव, कु सुहानी को कोषाध्यस एवं अनुज भंडारी, कु मनीषा, अनुराग रौतेला को कक्षा प्रतिनिधि पर मनोनीत किया।
विभागीय परिषद का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, शैक्षणिक सहभागिता और सहयोगात्मक सीख को बढ़ावा देना है।
डॉ शनव्वर, विभाग प्रभारी ने छात्र-प्रधान गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इस प्रकार के गठन छात्र-छात्राओं में संवाद कौशल, आत्मविश्वास तथा बौद्धिक विकास को सुदृढ़ करते हैं। महाविद्याय की प्रभारी प्राचार्य ने मनोनीत छात्र-छात्राओं को शुभ कामना दी। इस अवसर पर डॉ ईरा सिंह, डॉ सीमा पाण्डेय, डॉ मीना, डॉ संगीता बिजलवान, डॉ मीनाक्षी, एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे।


More Stories
शहीद जगदीश वत्स: एक संक्षिप्त लेख, आज 25 जुलाई को है इनका जन्मदिवस
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष- ‘उपलब्धियाँ एवं चुनौतियाँ’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में फ्रेंच भाषा संचार कौशल कार्यक्रम