राजकीय महाविद्यालय पाबौ, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड में आज दिनांक 19 नवंबर 2025 दिन – बुद्धवार को योग विभाग द्वारा योग कार्यशाला में प्रार्थना, आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि कार्यक्रम शुरू हो चूका है।
योग प्रशिक्षक श्री देवराज के द्वारा महाविद्यालय के सभी छात्र – छात्राओं व महाविद्यालय परिवार को योग सिखाया जा रहा ताकि सभी स्वस्थ व सुखी निरोगी रहें।
योग प्रशिक्षक श्री देवराज ने बताया कि योग क्लास रोज सुबह 10:00 बजे प्रातः से 11:00 प्रातः तक संचालित होंगी । इस कार्यशाला में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में विद्यार्थियों को योग सिखाया जायेगा एवं नशा मुक्ति के प्रति छात्रों को जागरूक किया जायेगा ।
योग कार्यशाला में महाविद्यालय में उपस्थित सभी छात्र – छात्राओं ने बढ़ – चढ़कर प्रतिभाग किया साथ ही महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक डॉ० रजनी बाला ,डॉ० गणेश चंद , डॉ० तनुजा रावत, डॉ० मुकेश शाह , डॉ० सुनीता चौहान , डॉ० सौरभ सिंह , डॉ० सरिता , डॉ ० धनेन्द्र कुमार , डॉ० धर्मेन्द्र सिंह एवं कार्यालय से श्री महेश सिंह ( कनिष्ठ सहायक ), विजेंद्र बिष्ट , श्रीमती सोनी देवी आदि ने प्रतिभाग किया ।


More Stories
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान