उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार को 10 :27 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।
ये झटके जिले के अलग-अलग क्षेत्र में महसूस किये गये हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.7 एवं गहराई 5.00 किमी मापी गई है।
यहां कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल में सबसे अधिक झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र बिंदु गोपेश्वर और जोशीमठ के मध्य था। भूकंप के झटके से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है।चमोली में एक माह पूर्व भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।
जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके 10 बजकर 27मिनट पर, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल में महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी नें बताया भूकंप का केंद्र चमोली के आसपास बताया जा रहा है। कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।


More Stories
गजा: तहसील दिवस मे जिलाधिकारी टिहरी ने सुनी जन समस्याएं, 90 शिकायतें दर्ज
संसद नहीं चलने देना, देश के जनमत का अपमान–अरविन्द सिसोदिया
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन