राजकीय महाविद्यालय कमांद टिहरी गढ़वाल में अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के एकदिवसीय शिविर का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक के मार्गदर्शन में संपन्न हुए।
इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमाद टिहरी गढ़वाल से कम्युनिटी हेल्प ऑफिसर डॉक्टर शिल्पा काला ने अपने व्याख्यान के अंतर्गत एड्स के कारण से संबंधित भ्रांतियां से बचाव एवं सुरक्षा से संबंधित पहलुओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की तथा डॉ राकेश नौटियाल ने पीपीटी के माध्यम से एडस से संबंधित जानकारी प्रदान की ।
इसी विषय से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म विद्यार्थियों को दिखाई गई जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया की एडस से नहीं अज्ञानता से डरे तथा जागरूकता ही सुरक्षा है इस अवसर पर एडस से बचाव जागरूकता हेतु जागरूकता रैली कमाद बाजार में निकालकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया तथा स्वयंसेवीयो द्वारा द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया
इस अवसर पर के चीप प्रॉक्टर डॉ शेफाली शुक्ला, डॉ राकेश मोहन नौटियाल, श्री केदारनाथ भट्ट, श्री सोहन सिंह, श्री सत्येंद्र डोभाल एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे l



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन