आज दिनांक 13-12-2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में डॉ० पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का जयन्ती समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डी० एस० नेगी ने सर्वप्रथम डॉ० बड़थ्वाल की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की और दीप प्रज्वलित किया। अपने संबोधन में प्रो० नेगी ने कहा कि डॉ० पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का जीवन प्रेरणा से भरा है, जीवन की विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हिन्दी साहित्य में जो उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, अविस्मरणीय हैं।
डॉ० कपिल थपलियाल ने डॉ० पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल का साहित्यिक विमर्श प्रस्तुत किया।
इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
17 फरवरी को चाका (क्वीली) मे होगा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
गजा: हितायु लोक कल्याण समिति नागणी द्वारा आयोजित निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन
गजा: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है गजा घंटाकर्ण व गजा डांडाचली पैदल ट्रैकिंग रुट