हरिद्वार: देहरादून से आई विजिलेंस टीम में हरिद्वार जिले में बड़ी कार्रवाई की है। 40 वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता से जुड़े मामले में 20000 की रिश्वत की मांग कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौड़ को विजिलेंस की टीम ने जिला मुख्यालय से दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण किया जाना था। आरोप है कि नवीनीकरण की एवज में खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल राठौर की ओर से 20 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। खंड विकास अधिकारी का करीबी ब्लॉक रिसोर्स पर्सन मुकेश ये डील कर रहा था।
पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल ने इस संबंध में आला अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद विजिलेंस सक्रिय हो गई। गुरुवार को देहरादून विजिलेंस की एक टीम ने हरिद्वार पहुंचकर आरोपित खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन मुकेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के तौर पर तैनात मुकेश कुमार श्यामपुर की सरकारी स्कूल का प्रधानाध्यापक भी है।
विजिलेंस टीम दोनों को गिरफ्तार कर देहरादून ले जा रही है। आरोपित बृजपाल सिंह राठौर की पत्नी रीना राठौर पुलिस उपाधीक्षक हैं और देहरादून में पुलिस क्षेत्राधिकारी के तौर पर तैनात हैं।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए