निर्मल मन हो तो रघुनायक शबरी के घर जाते।
श्याम सूर की बाहं पकडते साग विदुर घर खाते।।
आगामी सकल हिन्दू सम्मेलन की सफलता की कामना करते हुए
श्रधेय उत्तम स्वामी जी महाराज ने श्री कृष्ण जी लीलाओं के वर्णन के साथ साथ संघ के शताब्दी वर्ष पर विचार व्यक्त कर करते हुए संघ के पंच परिवर्तन
१-सामाजिक समरसता,
२-पर्यावरण संरक्षण,
३-कुटुंब प्रबोधन
४-स्व-आधारित जीवन
५-नागरिक कर्तव्य बोध एवं शिष्टाचार
आधारित जीवन जीने के लिए हजारों की संख्या में उपस्थित श्रध्दालुओं का मार्ग दर्शन किया।
श्री मद भागवत ज्ञान गंगा में उतम स्वामी जी महाराज का आशीर्वाद लेने देश प्रदेश एवं हाड़ौती क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हूए। 
महामंडलेश्वर श्रद्धेय हेमा सरस्वती जी, महामंडलेश्वर श्रद्धेय मैत्री गिरि महाराज,राजेन्द्र जी, मुरलीधर , डॉ0 अमिता बिरला (लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला जी की धर्मपत्नि) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कोटा मे महाराव इज्यराज सिंह, रानी साहिबा लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा जी, विद्या शंकर नंदवाना, भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत विजय, एल एन शर्मा, पूर्व महापौर महेश विजय लोक तंत्र सैनानी ओम त्रिपाठी, व्यवस्था प्रमुख मीठा लाल , भारत विकास परिषद के श्याम शर्मा, संस्कार भारती के महामंत्री देवेंद्र कुमार सक्सेना, देहात कांग्रेस अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह डॉ0 बद्री गोचर, डेयरी चेयरमैन चैन सिंह आयोजन समिति के सदस्य मोहन लाल नागर लोकतंत्र सेनानी, संस्थापक सदस्य भारतीय किसान संघ, बृजराज नागर अध्यक्ष भारतीय किसान संघ कोटा, मुकुट नागर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कोटा देहात ,प्रेमचन्द, सत्य नारायण, राम दयाल, शिक्षा विद श्याम बिहारी नागर, संतोष, योगेश, कपिल, एकता, पल्लवी एवं समस्त कटारिया परिवार ने आरती उतारी।
संगीत टोली ने मंत्र मुग्ध कर दिया….
कला संस्कृति सेवी देवेंद्र सक्सेना ने बताया कि अत्यंत आकर्षक सांवरिया रिसोर्ट काला तालाब चन्द्रेसल मेन रोड कोटा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में
महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज की संगीत टीम में लगभग दस वर्षों से लगातार चल रहे गौतम पुरा इंदौर के गायक बैंजो वादक सुरेश पंवार, कापरेन के तबला वादक गिरिराज, वायलिन पर आगर के लक्ष्मीनारायण, बांसुरी पर बांसवाड़ा के दिनेश दवे, गौतम पुरा इंदौर के अतुल चंदेल, और हारमोनियम पर मंदसौर के गोपाल वैष्णव ने अपनी भक्ति रस की प्रस्तुतियों से रसिक श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कथा के आयोजन से पूरा हाड़ौती क्षेत्र भक्ति मय हो गया।


More Stories
जेएनवी पौखाल टिहरी गढ़वाल में छात्र-छात्राओं के लिए गाइडेंस एवं काउंसलिंग सत्र का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में समान नागरिक संहिता विषय पर निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित
राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी किशनपुर गोलापार में एक दिवसीय शिविर आयोजित