डीपी उनियाल, गजा ( नरेंद्र नगर): ऋषिकेश नगर एवं आसपास के क्षेत्र में बढती यातायात समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से ऋषिकेश बाईपास परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग _ 07 ( N H – 58 ) पर प्रस्तावित तीन पानी – योगनगरी – खारास्रोत बाईपास मार्ग को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में संबधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने हर्बल पार्क एवं मुनीकीरेती क्षेत्र की पर्यावरणीय संवेदनशीलता पर विशेष रूप से गहन विचार विमर्श किया। उनके निर्देश पर बाईपास मार्ग के डिजायन मे आवश्यक संसोधन पर सहमति बनी, ताकि पर्यावरणीय संतुलन एवं स्थानीय जनभावनाओं पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पडे।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार विकास कार्यों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय हितों के साथ संतुलन बनाकर आगे बढाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जनसुविधा, प्रकृति संरक्षण और संतुलित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि महत्वपूर्ण बाईपास परियोजना जनपद टिहरी के नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी, इससे समग्र विकास को गति मिलेगी।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर