देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 19 से 21 जनवरी तक मुख्य मंत्री चैम्पियनशिप खेल महाकुम्भ 2025-26 में हरिद्वार तीरंदाजी एसोसिएशन के कोच रमेश प्रसाद सेमवाल के कुशल प्रशिक्षण में हरिद्वार के बालक-बालिकाओं ने पदकों की बौछार की।
चैम्पियनशिप के बालिका वर्ग U14 इन्डियन राउंड में – वर्णिका बिश्नोई (3 स्वर्ण 1 रजत), पावनी मैती (1 स्वर्ण), रोहिणी राणा (1 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य), इशिता जावला (1 कांस्य), जीविका चौहान (2 स्वर्ण, 1 कांस्य), आराध्या (1 कांस्य) कंपाऊंड राउंड में – नंदिनी राणा (2 स्वर्ण 1 रजत) बालक वर्ग U14 रिकर्व राउंड में – अगस्त्य शर्मा (1 रजत 1 कांस्य) कंपाऊंड राउंड मनन चौहान (1 स्वर्ण) बालिका वर्ग U19 इन्डियन राउंड में – दिया (1 रजत 2 कांस्य) बालक वर्ग U19 रिकर्व राउंड में – यश रावत (1 स्वर्ण 1 रजत 1 कांस्य), युवराज चौहान (3 स्वर्ण), नैतिक (1 स्वर्ण), जन्मजय चौहान (1 स्वर्ण) कंपाऊंड राउंड में – धैर्य चौधरी (2 रजत 1 कांस्य) इन्डियन राउंड में – अनिरुद्ध बिष्ट (1 रजत), यश चौधरी (1 रजत) प्राप्त किये।
कोच रमेश प्रसाद सेमवाल, सबके परिवार वालों व क्षेत्रवासियों ने सभी बालक-बालिकाओं को पदक जीतने पर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर