July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस

संजीव शर्मा, हरिद्वार: गत वर्षो कि भाती इस वर्ष भी देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने श्यामपुर कांगड़ी(निकट चण्डी पुल) के ओम जय वैंकट हाँल में 77 वे गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम कि शुरुआत देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद सक्लानी जी द्वारा राष्ट ध्वज फहराने, राष्ट गान तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता श्री महावीर प्रसाद जी द्वारा कि गई।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिको ने देश भक्ति के गीत गुन गुनाये। और आप बीती फौजी जीवन कि बात साझा कि।

नये सदस्यों का स्वागत सम्मान पटका तथा समिति कि कैप पहना कर किया गया।

समिति के सचिव विजय शंकर चौबे ने समिति कि उपलब्धियां बताई।

समिति के कोषाध्यक्ष योगेंद्र पुरोहित ने स्पर्श, सी एस डी, जीवन प्रमाण पत्र, तथा अन्य कोई फौजी समस्या का समाधान के बारे में जानकारी प्रदान की।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का समापन समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद सक्लानी के शुभ आशीष वचनो से हुआ। अध्यक्ष ने समिति का और ज्यादा विस्तार करने पर जोर दिया। सभी क्षेत्र सचिवों को अपने अपने क्षेत्र मे पूर्व सैनिको से संपर्क करने का आग्रह किया। जिससे समिति और ज्यादा मजबूत और सुदृड् हो सके।

अंत में अध्यक्ष द्वारा गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने वाली टीम तथा दूर दूर से आये पूर्व सैनिको को धन्यवाद, बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस शुभ अवसर पर श्री जयपाल सिंह रावत, शंभु प्रसाद, दिनेश चंद्र, ताजवर् सिंह, विनोद बिष्ट,रमेश चंद्र, आत्माराम, श्रीचंद, चरणजीत सिंह, ज्ञान सिंह, कुलदीप जोशी, मनोज जोशी, मनवीर सिंह, संजय सिंह, गिरीश चंद्र सैनी, महेश चंद शर्मा, धर्म सिंह नेगी, रणवीर सिंह, जितेंद्र अस्वाल, शिव नंदन, पी सी भट्ट, बी एस शर्मा, मुकेश चंदोलीय, ऋतु राज,ओम प्रकाश थापा, शंभु बैठा, मुकेश गुप्ता, इंद्र मोहन रावत, आदि उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed