October 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी सीयूईटी की जानकारी

पौखाल/टिहरी गढ़वाल, 27 जनवरी 2026 : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय , पौखाल टिहरी गढ़वाल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को सीयूईटी (सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा) के संबंध में जानकारी दी गई।

यह जागरूकता कार्यक्रम हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, स्वामी राम तीर्थ परिसर (एसआरटी), बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल के प्राध्यापकों द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के श्री आलोक यादव एवं श्री मनीष कुमार (परामर्शदाता) सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्राध्यापकों द्वारा दी गई जानकारी से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे छात्रों को काफी लाभ हुआ।

About The Author