गजा डी पी उनियाल गजा) नरेंद्र नगर विकास खंड के न्याय पंचायत मणगांव के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की सपनों की उड़ान कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरी मे आयोजित किया गया, संकुल के पूर्व समन्वयक देवेंद्र सिंह नेगी व सी आर पी समन्वयक कु. मीनाक्षी राणा की संयुक्त अध्यक्षता में समपन्न हुआ,।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पोखरी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुशीला पंवार रही विभिन्न प्रतियोगिताओं का मंच संचालन शिक्षक जगत सिंह असवाल शिक्षक जूनियर हाई स्कूल पेंदार्स ने किया।
कार्यक्रम समापन पर सभी प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों / विद्यालयों की घोषणा की गई, विजयी छात्र छात्राओं को पुरुष्कार प्रदान किए गए।
कुर्सी दौड़ में राजकीय जूनियर स्कूल पेंदार्स प्रथम, मीना पयाल व मीना विजल्वाण द्वितीय,एवं तीसरे स्थान पर प्राथमिक विद्यालय खगसाण रहे, लोक गायन / लोक नृत्य मे जूनियर पेंदार्स प्रथम, जूनियर जखोली दूसरे व प्राथमिक लवा तीसरे स्थान पर रहे।
रैम्प वाक मे प्रथम स्थान पेंदार्स, द्वितीय जखोली व तीसरा स्थान प्राथमिक विद्यालय खगसाण ने प्राप्त किया, राजकीय जूनियर विद्यालय पेंदार्स आल ओवर चैंपियन रहा।
इस अवसर पर निर्णायकों मे सी एम फोंदणी, भागवती कोटनाला, मधु पंवार, उषा विजल्वाण, सौंपा तनवार, हेमलता खंडूरी, सुमित्रा देवी तथा अभिभावकों मे श्रीमती मीना पयाल, मीना विजल्वाण, आशा देवी, लक्ष्मी देवी सुरजा देवी, रजनी देवी कु आरुषि, आइसा, विधि आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में प्रतिभाग भी किया।


More Stories
भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में 128 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सेलुलर जेल में दी गईं यातनाएं अमानवीयता की पराकाष्ठा थीं- जितेन्द्र रघुवंशी
जेएनवी पौखाल में एआई व जेईई मार्गदर्शन सत्र का हुआ आयोजन