नैनबाग : राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्कृति उत्तराखंड प्रांत द्वारा आयोजित लिखित बौद्धिक राष्ट्रीय परिक्षा का आयोजन महाविद्यालय नैनबाग के नोडल अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र की निगरानी में सम्पन्न कराया गया ।
नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्या भारती उच्च शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा करवाने का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति, धर्म, इतिहास, पर्वों, तीर्थस्थलों और महापुरुषों के बारे में रोचक तरीके से जानकारी मिले, जिससे उनमें राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कारों का विकास हो, और वे अच्छे नागरिक बन सकें। यह एक ‘संस्कृति बोध परियोजना’ का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ना और उन्हें भारतीय मूल्यों के आधार पर शिक्षित करना है।
प्रत्येक महाविद्यालय के श्रेष्ठ पांच छात्र छात्राओं का नाम प्रांत को भेज दिया है तथा परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्कृति उत्तराखंड प्रांत का प्रमाण पत्र वितरित किया गया । इस परीक्षा में संपूर्ण भारत से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को निश्चित धनराशि प्रदान की जाएगी।
डॉ. दिनेश चंद्र ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु डॉ. मधु बाला जुवाँठा (विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान), योग शिक्षक राजमोहन सिंह रावत, भुवन चंद्र (प्रयोगात्मक लिपिक), सुशील सिंह (कार्यालय सहायक) एवं अनुसेवक मोहन लाल का आभार व्यक्त किया।


More Stories
पौखाल: “पाई डे” के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों द्वारा बंद पड़ी नालियों की सफाई के साथ ही बौद्धिक सत्रों का हुआ आयोजन
गजा: उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दिया धरना, तहसीलदार गजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि में कल होगा सेमिनार एवं संस्कृति कवि सम्मेलन का आयोजन