उत्तरकाशी: दिनांक 24 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर सत्र 2025-26 का चौथा दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे के नेतृत्व में योगाभ्यास और लक्ष्यगीत के साथ प्रारंभ हुआ।
चौथे दिन शिविर के प्रतिभागी स्वयंसेवकों ने स्वयंसेवक इकाई के द्वारा गोद लिए गए गांव छोटी नागणी गए और वहां जनमिलन कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही जल स्रोतों की स्वच्छता की गई और रास्तों से झाड़ी इत्यादि काटी गई। इसके साथ-साथ स्वयंसेवकों ने स्वच्छता से संबंधित नारे भी लगाए।
चौथे दिन अपराह्न में बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय की वाणिज्य विषय की प्राध्यापिका डॉ सुगंधा वर्मा ने साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में शिविर के प्रतिभागी स्वयंसेवकों के साथ चर्चा की जिसमें स्वयंसेवकों को व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ईमेल आईडी, यूपीआई एवं ऑनलाइन पेमेंट और AI से संबंधित प्राय: होने वाले फ्रॉड और उनसे बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों पर जानकारी दी।
शिविर में नशा मुक्ति पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता भी सम्पन्न हुई जिसके निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की डॉ आराधना राठौर और डॉ नेहा बिष्ट सम्मिलित रहीं।
शिविर की गतिविधियों में महाविद्यालय के डॉ अशोक कुमार अग्रवाल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त श्री अमीर चौहान ने भी सहयोग प्रदान किया।


More Stories
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
निर्जला एकादशी 25 जून को हरिद्वार आने से पहले, जानिए पुलिस का पूरा ट्रैफिक और पार्किंग प्लान
हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना