आज दिनांक 27/02/2026 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल की क्रीड़ा समिति के तत्वाधान में आयोजित की जा रही दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिवस पर बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
कैरम प्रतियोगिता का आयोजन डॉ अमित कुमार के नेतृत्व में एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन डॉ सुबोध कुमार के नेतृत्व में किया गया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः तुषार , रिषभ ,आयुष ने प्राप्त किया।
कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुष ने , द्वितीय स्थान आर्यनदीप ने एवं तृतीय स्थान नमित ने प्राप्त किया।
परिणामों की घोषणा के पश्चात क्रीड़ा प्रभारी डॉ आदिल कुरैशी द्वारा सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतियोगिताओं की समाप्ति की घोषणा की गई।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के पांचवें दिन पीपीटी प्रेजेंटेशन का आयोजन
हरिद्वार: वैश्य बंधु महासभा ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर व्याख्यान आयोजित