देवेंद्र सक्सेना, कोटा 13 – 3 – 2026 : कोटा में जन्में 88 वर्ष से अधिक आयु के प्रसिद्ध संगीत गुरू पंडित महेश शर्मा के पास मुम्बई व जयपुर से अचानक फोन आया कि आपको आपकी शिष्या प्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर उन्हें सरप्राइज़ देने इंडियन आइडल प्रोग्राम में मुम्बई आमंत्रित किया गया है।
शुटिंग पूरी होने के बाद पंडित जी मुम्बई से गुरुवार को कोटा वापिस आये, पंडित जी की वरिष्ठ शिष्या शास्त्रीय गायिका डॉ0 संगीता सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर मुम्बई में हुई रिकार्डिंग का प्रसारण सोनी टी वी पर देश विदेश में शनिवार और रविवार को होने जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पंडित महेश शर्मा जी के अनेकों शिष्य शिष्याएं हैं जिनमें शास्त्रीय गायन में डॉ0 संगीता सक्सेना, आदर्श सक्सेना,डॉ0 सदाशिव गौतम, पार्श्व गायन में श्रेया घोषाल, क्षितिज तारे आदि प्रमुख नाम हैं!
पंडित महेश शर्मा जी को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जिनमें राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर द्वारा कला पुरोधा, संगीतिका द्वारा” श्रेष्ठ कला आचार्य सम्मान , संगीत संकल्प द्वारा राष्ट्रीय सम्मान आदि उल्लेखनीय हैं।
पंडित जी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के कई मूर्धन्य कलाकारों के साथ हारमोनियम वादन किया है जिनमें रागऋषि पंडित रामाश्रय झा रामरंग, विदुषी प्रभा अत्रे, डॉ0 प्रेम प्रकाश जौहरी आदि नाम उल्लेखनीय है।
इस उपलब्धि पर पंडित जी की जीवन संगिनी वरिष्ठ अध्यापिका शशि शर्मा, कला पुरोधा प्रो0 सुधा अग्रवाल, कला पुरोधा पंडित शिव शंकर पांडे, प्रेरणा शर्मा, देवेन्द्र कुमार सक्सेना आदि ने बधाई दी है।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘नैक प्रत्यायन एवं IQAC पहल’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में रोवर-रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन