धनौरी, हरिद्वार (13 मार्च, 2026): धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में “Enhancing Institutional Quality through NAAC Accreditation & IQAC Initiatives” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री आदेश कुमार (सचिव, धनौरी पी.जी. कॉलेज), विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता सैनी (सदस्या, प्रबंधन बोर्ड), गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. इवांशु सैनी (डायरेक्टर, डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित कॉलेज) तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार सहित मुख्य संसाधन व्यक्ति प्रोफेसर पी.सी. झा व प्रोफेसर सचिन कुमार सहित डॉ. अलका सैनी एवं डॉ. संदीप कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि श्री आदेश कुमार ने कहा कि संस्थान की प्रगति के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने आगामी नैक मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए सभी प्राध्यापकों से संस्थान की गुणवत्ता उन्नयन हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यशाला के संयोजक डॉ. संदीप कुमार ने कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों, तथा सभी स्टेकहोल्डर में नेक प्रत्यायन के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना तथा महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता को बढ़ाना है , तथा सात प्रमुख मानदंडों व गुणवत्ता संवर्धन की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य संसाधन व्यक्ति डॉ. सचिन कुमार (सह प्राध्यापक, भौतिकी, आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा) ने नैक की नवीन मूल्यांकन प्रक्रिया एवं डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन पर व्याख्यान दिया। द्वितीय सत्र में मुख्य संसाधन व्यक्ति डॉ. पी.सी. झा (सह प्राध्यापक, रसायन विज्ञान, आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा) ने नैक से संबंधित तकनीकी पहलुओं और शोध नवाचारों पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला का संचालन डॉ. कुमुद चौधरी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मोनिका वत्स तथा प्रयोगशाला सहायक पूजा नेगी का विशेष सहयोग रहा। अंत में डॉ. वरुण कुमार (सहसंयोजक, कार्यशाला) ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यuवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री दीपक यादव, गौरव सैनी एवं मनोज कुमार का भी विशेष सहयोग रहा।


More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में रोवर-रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक