April 2, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भागीदारी और समन्वय के अन्तर्गत हुआ एक संगोष्ठी का आयोजन

आज दिनांक 02 अप्रैल, 2026 को शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भागीदारी और समन्वय के अन्तर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय”Democracy for on Inclusive peaceful resident and sustainable” रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ०अजय कुमार सिंह ने कहा लोकतंत्र एक जीवन शैली है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री रमेश चन्द्र (असिस्टेट प्रोफेसर )राजनीति विज्ञान मुख्यवक्ता की भूमिका में रहे।

उन्होंने लोकतंत्र के मूल्यों को छात्र-छात्राओं को विस्तार से समझाया, एम० ए० चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र साहिल सिंह नेगी ने लोकतंत्र पर अपने विचार रखे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, प्राध्यापिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author