देहरादून: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी ,भाषण ,स्वरचित कविता पाठ तथा पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में अत्यंत उत्साह पूर्ण वातावरण में हुआ ।
निर्णायक मंडल में राजकीय महाविद्यालय सिद्धू वाला शहर,से प्रो. डी. एस. मेहरा, डॉ.मुक्ता डंगवाल, डॉ. मनोज बिष्ट आमंत्रित थे ।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य महाविद्यालय , प्रो.विनोद प्रकाश अग्रवाल के साथ सुद्धों वाला शहर ,महाविद्यालय से आए निर्णायक मण्डल एवं विशिष्ट अतिथि प्रो .डी. पी.भट्ट के साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अनीता चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम प्रारंभ करने की अनुमति प्राचार्य महाविद्यालय द्वारा प्राप्त कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया ।
सर्वप्रथम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ , जिसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं गृहविज्ञान संकाय के छात्रों ने पूर्ण उत्साह से प्रतिभाग किया ।
प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन प्रो. महेंद्र सिंह पंवार तथा उनकी टीम डॉ.शैलेन्द्र सिंह एवं डॉ लीना रावत ने किया । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता उत्तराखंड सामान्य ज्ञान पर आधारित थी ।
. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी संकायों से प्रश्न आमंत्रित किए गए थे ,जिसमें छात्रों का उत्साह दर्शनीय था ।
इसी क्रम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रति संकाय दो प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।
भाषण प्रतियोगिता का विषय था “ आज़ का युवा जागरूक या प्रभावित “ था ।
भाषण प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति काबिले तारीफ़ थी ।
प्रतिभागियों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियाँ ने दर्शकों एवं निर्णायकों दोनों का मन मोह लिया ।
इसके पश्चात स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से मन मोह लिया ।
सभी प्रतिभागियों की कविता में देवभूमि की सुंदरता,पहाड़ की बेटी की भूमिका एवं पहाड़ से पलायन के दर्द के साथ एक स्त्री की कहानी को खूबसूरती से प्रस्तुत किया ।गया ।
निर्णायक मंडल को भी इतनी अच्छी प्रस्तुतियां देखकर निर्णय करने में काफ़ी मशक्त करनी पड़ी ।
इसके पश्चात पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका विषय था “ नशे को ना कहो जिंदगी को हाँ कहो “
पोस्टर प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों से निर्णायक मंडल बहुत प्रभावित हुआ ।
निर्णायक मंडल के संयोजक प्रो. डी. एस. मेहरा ने अपने उद्बोधन मे कहा की सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति सर्वोच्च है, सभी के द्वारा दिए गए पैरामीटर के अनुसार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई । ये मंच छात्रों की अंतर्निहित प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक अच्छा माध्यम है । सभी शिक्षकों की मेहनत भी प्रतिभागियों के साथ नजर आ रही है । अंतर संकाय प्रतियोगिता के माध्यम से एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण सृजित होता है । उन्होंने सभी छात्रों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।
आज महाविद्यालय में विज्ञान ,गृहविज्ञान एवं मानवशास्त्र विभाग का पैनल भी था जिसमें श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कैंपस से प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा,प्रो. अनीता तोमर,डॉ. आर. के. जोशी डोईवाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी. डी. भट्ट श्रीनगर से प्रो.एच. बी. एस. चौहान, पावकी देवी महाविद्यालय से प्रो. छाया चतुर्वेदी द्वारा भी कार्यक्रम देखा गया ,उन सभी के द्वारा कार्यक्रम भूरि – भूरि सराहना की गई ।
प्रो. ढींगरा तो कार्यक्रम देख कर इतना अभिभूत हो गए कि उन्होंने कहा कि मैं कई बार पैनल मे इस महाविद्यालय मे आया हूँ ,पर प्रत्येक समय महाविद्यालय में उत्तरोत्तर विकास ही देखता आ रहा हूँ । आज प्रतिभागियों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों से मै बहुत प्रभावित हूँ ।इस प्रकार के शानदार कार्यक्रम के आयोजन में प्राचार्य महाविद्यालय का योगदान सराहनीय है ,साथ ही प्राध्यापकों की अपने छात्रों के साथ की गई मेहनत भी दृष्टिगोचर हो रही हैं । मुझे ये कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि हमारे राजकीय महाविद्यालयों में छात्रों का स्तर बहुत ऊँचा होता जा रहा है । विश्वविद्यालय इस बात से गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।
भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन प्रो. यतीश वशिष्ट की टीम के सदस्य सुश्री रीना तथा डॉ. कपिल सेमवाल ने किया ।
स्वरचित कविता प्रतियोगिता का संचालन डॉ. दिवाकर बेबनी एवं डॉ राम चंद्र नेगी द्वारा किया गया ।
पोस्टर प्रतियोगिता का संचालन डॉ. डिम्पल भट्ट एवं उनकी टीम श्रीमती रेखा चमोली तथा डॉ. श्रुति चौकियाल द्वारा किया गया ।
सांस्कृतिक टीम की संयोजक डॉ अनीता चौहान और उनकी टीम डॉ. कविता काला, डॉ. शैलेन्द्र सिंह , श्रीमती रेखा चमोली तथा डॉ. सुमन गुसाईं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
प्राचार्य महाविद्यालय प्रो. विनोद प्रकाश अग्रवाल ने सभी अतिथियों ,निर्णायक मंडल के सदस्यों का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा महाविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद की संयोजक, सदस्यों ,प्राध्यापकों कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी तथा आगामी दिवसों मे होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की ।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनीता चौहान ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया ।


More Stories
हरिद्वार: रसिया बड़ के पास दो बसों की आमने–सामने की टक्कर
उत्तराखंड: राज्य में खराब मौसम के आसार ,कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में पीएम इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत काउंसलिंग सत्र का आयोजन