कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आज दिनाक 21 अप्रैल 2026 को रोवर्स /रेंजर इकाई कोटद्वार क़े तत्वाधान में तीन दिवसीय बिगनर्स कोर्स का शुभारंभ किया गया।
महाविद्यालय क़े प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने माँ सरस्वती क़े चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया साथ ही उन्होंने सभी रोबर्स रेंजर को शुभकामनायें प्रेसित की एवं पूर्ण निष्ठा से प्रशिक्षण को पूरा करने के लिये प्रेरित किया।
इसमें प्रशिक्षक के रूप में जिला गाइड आयुक्त पोड़ी श्रीमती शांति रतूड़ी एवं जिला संग़ठन आयुक्त स्काउट पौड़ी श्री रूप चंद्र लखेड़ा रहे।
प्रथम दिन के उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षण का आरंभ झंडा रोहण व झंडा गीत से किया गया तत्पश्चात स्काउट गाइड प्रार्थना संपन्न की गई तथा ध्वजारोहण के नियम रोबर्स रेंजर्स प्रशिक्षक द्वारा बताये गये सूक्ष्म जलपान के बाद प्रथम सत्र का प्रारम्भ हुआ।
रेंजर्स प्रभारी डॉ सुषमा भट्ट थलेड़ी ने सभी आगमंतुकों का स्वागत करते हुए आगामी तीन दिवसों की गतिबिधियों से समस्त रोबर्स रेंजर्स को अवगत कराय ।
स अवसर पर प्रशिक्षक श्रीमती शांति रतूड़ी ने बताया कि यह एक विश्व व्यापी संगठन है जो की वसुदेव कुटुंबकम की भावना से प्रेरित होकर कर्तव्य पालन की शिक्षा देता है साथ ही उन्होंने स्काउट गाइडऔर रोबर्स रेंजर के विभिन्न सिद्धांतों से समस्त प्रशिक्षशर्थीयों को अवगत कराया और उनको बिभिन्न टोलियो में बिभक्त कर उनके कार्य आवंटित कियेे।
भोजनों उपरांत द्वितीय सत्र में प्रशिक्षक श्री रूप चंद्र लखेडा ने स्काउट गाइड के चिहनो से अवगत कराते हुये स्काउट गाइड के जनक बेडन पावेल के जीवन परिचय से अवगत कराते हुये आंदोलन की जानकारी दी।
इस प्रशिक्षण में रॉबर्स प्रभारी के रूप में डॉ जुनिस कुमार एवं रेंजर्स प्रभारी के रूप में सुषमा भट्ट थलेड़ी रहे। आज के प्रथम दिवस में महाविद्यालय के प्रोफेसर रमेश चंद चौहान प्रोफेसर राखी डिमरी तथा सदस्य के रूप में डॉ सुरभि मिश्रा डॉ जेसी भट्ट सहित समस्त प्रतिभागी छात्र छत्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के छठे दिन, इन्टरनेट एवं डिजिटल साक्षरता पर हुआ व्याख्यान
यू०ओ०यू० के रायपुर देहरादून महाविद्यालय अध्ययन केंद्र में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन