April 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: गंगा सप्तमी के अवसर पर महाराज अग्रसेन घाट समिति के पदाधिकारीओं ने मां गंगा का किया पूजन

हरिद्वार: गंगा सप्तमी के अवसर पर महाराज अग्रसेन घाट समिति के पदाधिकारी द्वारा मां गंगा की पूजा अर्चना कर मां गंगा को नमन किया ।

अध्यक्ष रामबाबू बंसल महामंत्री डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि मां गंगा मोक्षदायिनी हरिद्वार की जीवन रेखा है मां गंगा के अनन्य भक्त देश दुनिया में रहते हैं मां गंगा के मात्र आचमन से ही अंतकरण की शुद्ध हो जाती है।

उन्होंने कहा कि गंगा सप्तमी पर दान पुण्य अवश्य करना चाहिए मनुष्य सेवा में अपना योगदान दें मां गंगा सभी के कासन को दूर करती है मां गंगा को अविरल स्वच्छ निर्मल बहने दे गंगा घाटों को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

डॉक्टर विशाल गर्ग ने तीर्थ श्रद्धालुओं से भी आह्वान किया कि पुराने कपड़े मेले को चले पदार्थ गंगा के आसपास ना फेक घाटो का शुद्ध वातावरण बनाए रखें मां गंगा सभी की पालनहार है देश दुनिया से धर्मनगर में लोग मां गंगा के दर्शन करने आते हैं आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ भी अर्जित करते हैं

About The Author