आज दिनांक 6 मई 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में विभागीय परिषद सत्र 2025 26 के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
जिसमें प्रथम निबंध प्रतियोगिता जिसका विषय कार्बन उत्सर्जन को कम करने में पौधों की भूमिका था जिसमें प्रथम पुरस्कार साक्षी नौटियाल बीएससी 6 सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार निकिता बीएससी द्वितीय सेमेस्टर एवं तृतीय पुरस्कार रंजीता बीएससी द्वितीय सेमेस्टर रहे।
विभाग द्वारा चार्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका विषय जलवायु परिवर्तन और पौधों में इसके प्रभाव था, जिसमें प्रथम पुरस्कार रंजीता बीएससी द्वितीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार निकिता बीएससी द्वितीय सेमेस्टर एवं तृतीय पुरस्कार मोनिका बीएससी 6 सेमेस्टर रहे।
सभी विजेताओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी और वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शपथ संचालन वाणिज्य विषय विभाग की प्रभारी डॉ सुगंध वर्मा द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
महाविद्यालय कमान्द में ‘मानसिक तनाव प्रबंधन’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में छात्र संघ एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित