राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में आज दिनांक 6 मई 2026 को छात्र संघ एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ चंद्रशेखर नौटियाल एवं विशिष्ट अतिथि श्री कुंदन सिंह पंवार एवं अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री नरेंद्र तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री विजय मोहन नौटियाल भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विशिष्ट अतिथि ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महत्ता छात्रों की संख्यात्मकता की नहीं , बल्कि गुणात्मकता की है। इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में वही छात्र सफल हो सकेगा , जो अपने गुरु के बताए हुए पथ का अनुसरण करेगा ।
प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय की सत्र 2025-26 की वार्षिक आख्या कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई और 26 वर्षों की महाविद्यालय की विकास यात्रा को सभी अतिथियों के समक्ष रखा । इसके साथ ही सभी प्राध्यापको एवं कर्मचारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने की बधाई देते हुए सम्मान प्रतीक प्रदान किए।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ मंजू कोगियाल के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
वर्तमान छात्र संघ के साथ-साथ पुरातन छात्र संघ पदाधिकारी भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे और महाविद्यालय के द्वारा उन्हें भी इस समारोह में सम्मान प्रतीक स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। और सभी बहुत उत्साह से इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
अंत में वार्षिक क्रीडा समारोह के पुरस्कार वितरण के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं विभागीय परिषदों द्वारा कराई गई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी इस समारोह में वितरित किए गए।
उक्त कार्यक्रम में पत्रकार शिवांश कुंवर, ग्राम प्रधान टटोर एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ ब्रीश कुमार, डॉ परमानंद चौहान, डॉ दुर्गेश कुमारी, डॉ संदीप कुमार, डॉ दिनेश चंद्र, डॉ मधुबाला जुवांठा, राजमोहन रावत तथा महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रेशमा बिष्ट, श्री भुवन चंद डिमरी, श्री दिनेश पंवार, रोशन रावत, रीना, मोहन लाल एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
अंत में सभी अतिथियों का डॉ ब्रीश कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विभागीय परिषद पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
हरिद्वार: बजरंग दल वाहिनी ने लगाया सनातन संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप