हरिद्वार: दिनांक 11 मई 2026 को धनोरी पी.जी. कॉलेज में एंटी ड्रग्स समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को नशा मुक्त बनाने हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “युवा शक्ति बनाम नशा” रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, उससे होने वाले सामाजिक एवं मानसिक दुष्परिणामों तथा युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार द्वारा की गई। प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यदि युवा वर्ग जागरूक एवं स्वस्थ रहेगा तो राष्ट्र का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. अलका सैनी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। एंटी ड्रग्स समिति की प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. अंकुर ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के नशों, उनके दुष्परिणामों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका त्यागी, डॉ. बलविंदर कौर, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. विजय, डॉ. हरीश रावत, डॉ. रमा, डॉ. राकेश रावत, डॉ. अंकुर नेहरा एवं डॉ. श्वेता त्यागी सहित अन्य सहायक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित जनों ने युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूक करने और इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


More Stories
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भव्य कार्यक्रम
भूगोल विषय में फील्ड सर्वेक्षण का विशेष महत्व- डॉ. शांति सिंह
बारातघर गजा मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने किया “स्वास्थ्य कैंप” का आयोजन