- दोनों सत्रों में लगभग 70% उपस्थिति, आयोग ने व्यवस्थाओं को बताया संतोषजनक
हरिद्वार 30 मई, 2026: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे द्वारा अवगत कराया गया है कि आयोग के नव नियुक्त माननीय अध्यक्ष श्री अनिल कुमार राणा के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग’) सेवा (सामान्य एवं महिला शाखा) के अंतर्गत विषयवार लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2025 के तहत विषय-हिंदी की परीक्षा दिनांक 30 मई, 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
यह परीक्षा हरिद्वार एवं हल्द्वानी नगर के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में सम्पन्न हुई। प्रथम सत्र प्रातः 09:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित किया गया।
उक्त परीक्षा में कुल पंजीकृत 7416 अभ्यर्थियों में से प्रथम सत्र (हिंदी-I) में 5163 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2253 अनुपस्थित रहे। इस सत्र में उपस्थिति प्रतिशत 69.62% दर्ज किया गया। वहीं द्वितीय सत्र (हिंदी-II) में 5161 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 2255 अनुपस्थित रहे, जिसमें उपस्थिति प्रतिशत 69.59% रहा।
सचिव अशोक कुमार पांडे ने बताया कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।


More Stories
हरिद्वार: संविदा श्रमिकों की समस्याओं पर सख्त रुख, नियमानुसार भुगतान के दिये निर्देश
हरिद्वार: उत्तराखंड जल संस्थान लिखे अज्ञात ट्रैक्टर सक्शन मशीन से अपशिष्ट जल को खुले नाले में प्रवाहित करने पर एफआईआर
हरिद्वार: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब में संगोष्ठी का आयोजन