- दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने 04 चोरी की मोटर साईकिल की बरामद
हरिद्वार: जनपद में लगातार वहां चोरी में शामिल तत्वों को गिरफ्तार करने के क्रम में हरिद्वार पुलिस देहात क्षेत्र में एक और सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोरी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के तहत पुलिस टीम ने पंजीकृत मुकदमा पर संख्या 304/26 की तलाश के दौरान दिनांक 11-6-26 को कस्बा लंढौरा सेे चोरी हुई मोटर साईकिल के साथ दो संदिग्ध को दबोचा।
पूछताछ में दोनों ने थाना क्लेमेन्टाउन देहारादून तथा कोत0 रुडकी हरिद्वार से क्षेत्र से भी मोटर साईकिल चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई तीन अन्य बाइक बरामद की गई। आरोपियों के आपराधित इतिहास की जानकारी करने के साथ ही बरामद चौथी बाइक की पड़ताल की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपित
1- विक्रांत उर्फ भोलू पुत्र हरिराम निवासी डबल फाटक मोहनपुरा मोहम्मदपुर रुडकी हरिद्वार
2- वसीम पुत्र खलील निवासी डबल फाटक मोहनपुरा मोहम्मदपुर रुडकी हरिद्वार
बरामद मोटर साईकिले
1- स्पे0 प्लस रंग काला न0 UK17S-6743- कोतवाली मंगलौर में संबंधित। मु0अ0स0-304/26 से संबंधित
2-स्पे0 प्लस न0 UK08F 6377- कोतवाली रुडकी क्षेत्र से चोरी मु0अ0स0-246/26 से संबंधित
3-स्पे0 रंग काला न0 UK07DQ-2710 थाना क्लेमेन्टाउन देहरादून में मु0अ0स0-54/26 से संबंधित।
4-स्पे0 प्लस रंग काला बिना नम्बर- के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल