June 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गजा : विभिन्न केंद्रों पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पिलायी पोलियो दवा

डीपी उनियाल गजा /चम्बा: विकास खंड चम्बा के मातृशिशु कल्याण केंद्र गजा सहित विभिन्न ए एन एम केंद्रों पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर, पोलियो दिवस मनाया गया।

” दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार ” के तहत मातृशिशु कल्याण केंद्र गजा मे नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने श्री चौहान को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर शुभारंभ किया।

हेल्थ सुपरवाइजर रेखा रानी व ए. एन. एम. अनुपमा सकलानी ने बताया कि केंद्र गजा मे सर्वप्रथम श्री चौहान व शौर्य को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई है।

इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूरण सिंह चौहान व आशा कार्यकर्ता गीता राणा, रीता चौहान, नीलम खाती भी उपस्थित रहे, गजा के निकट ए एनएम सेंटर नैचोली, बिरोगी, पोखरी, चाका मे भी पांच साल से कम आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर चिकित्सा, स्वास्थ्य, एवं परिवार कल्याण विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा जारी अभियान में जागरूक भूमिका निभाई गयी।

सुपरवाइजर रेखा रानी का कहना है कि स्वस्थ बच्चा ही देश का भविष्य है।

About The Author