हरिद्वार 11.07.2026 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में आज अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन मायापुर श्री बीरबल सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कोचिंग संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान करियर क्लासेस (कपूर बिल्डिंग, ओल्ड रानीपुर मोड़), उड़ान क्लासेस (विष्णु गार्डन, कनखल), इंफिनिटी क्लासेस (निकट ऊंचा पुल, ज्वालापुर) तथा फ्लाई एस्पायर कोचिंग सेंटर (निकट होंडा शोरूम, ज्वालापुर) की आपातकालीन निकास व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा प्रबंध, प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता एवं वैधता तथा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC) का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के उपरांत संबंधित प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखें, आपातकालीन निकास मार्ग बाधा रहित बनाए रखें तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति की क्षति से बचाव किया जा सके।


More Stories
शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की वार्षिक बैठक संपन्न, दो नई व्यापार मंडल इकाइयों की घोषणा
हरिद्वार: मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रोशनाबाद में शुभारंभ
गजा: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश