July 30, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार से लक्सर जा रही यात्रियों से भरी एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलटी

हरिद्वार: गुरुवार को लक्सर में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब हरिद्वार से लक्सर आ रही यात्रियों से भरी एक मेटाडोर बेगमपुल के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

हादसे में छह यात्री घायल हो गए, जबकि वाहन में सवार करीब दस अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, बारिश के बीच मेटाडोर हरिद्वार से लक्सर की ओर जा रही थी। शाम करीब तीन बजे लक्सर और सुल्तानपुर के बीच बेगमपुल के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे मेटाडोर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में चांदपाल (62) निवासी कलसिया, सुरेंद्र (58) निवासी तुगलपुर कमेड़ा, बेबी (36) निवासी मलकपुरा, नेहा (19) निवासी मानवाला मंडावर (बिजनौर), दीपांशु निवासी धर्मुपुर और देवी रानी निवासी कलसिया शामिल हैं। सभी घायलों को सुल्तानपुर और लक्सर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

लक्सर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

About The Author