August 2, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय पौखाल में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

पौखाल : दिनांक 01.08.2026 को प्राचार्य डॉ. एस. सी. ममगाईं जी के निर्देशन में इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, पौखाल में नशा मुक्ति समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर-रोवर के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकालकर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता रील भी तैयार की तथा लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

प्राचार्य डॉ. एस. सी. ममगाईं जी ने कहा कि युवाओं की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

नशा मुक्ति समिति की प्रभारी डॉ. अंधरुती शाह ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नशा मुक्ति समिति प्रभारी डॉ. अंधरुती शाह, रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. गोविंद धारीवाल, एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पा झावा, योग प्रशिक्षक श्री प्रकाश बिजलवान, महाविद्यालय के कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री प्रकाश बिजलवान का विशेष सहयोग रहा।

About The Author