पौखाल: दिनांक 02 अगस्त 2026 को प्राचार्य डॉ. एस. सी. ममगाईं जी के निर्देशन में इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर संचालित राष्ट्रव्यापी “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, एंटी ड्रग्स सेल, रेडक्रॉस एवं रेंजर- रोबर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
प्राचार्य डॉ. एस सी ममगाई जी द्वारा युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वास्थ्य एवं भविष्य को प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक युवा को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सफल जीवन अपनाना होगा तभी राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकते है और राष्ट्र मजबूत होगा। क्योंकि युवा ही देश की सबसे बड़ी पूंजी है।
एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. पुष्पा झाबा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए यह कहा कि यदि युवा वर्ग नशामुक्त रहकर अपनी ऊर्जा को संयमित करके शिक्षा और राष्ट्रहित में लगाए, तो विकसित भारत का लक्ष्य जल्द ही साकार होगा। उन्होंने सभी छात्रों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में डॉ. अरुंधती शाह, डॉ. गोविंद कुमार एवं योगाचार्य श्री प्रकाश बिजलवान एवं महाविद्यालय की शालिनी, तनिषा, नैंसी, सानिया खत्री, सिगरफ, सलोनी, सानिया सहित सभी छात्रों ने ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम का लाभ लिया।
अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए एन.एस.एस. प्रभारी द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।


More Stories
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल एवं जूस वितरित किए
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने की शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा, कहा – सेवा ही सच्ची साधना
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प