August 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में हुआ छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण

कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा के शोध एवं प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आज दिनांक 8 अगस्त 2026 को छमाही शोध संगोष्ठी के अंतर्गत केंद्र पर कार्यरत लगभग 20 शोधार्थियों द्वारा शोध प्रगति को उपस्थित विद्वानों एवं शोधार्थियों के साथ साझा किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ नवीन मित्तल, सहायक निदेशक, कोटा परिक्षेत्र एवं अध्यक्ष, डॉ सीमा चौहान प्राचार्य, राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा ने अपने शोध अनुभव को साझा करते हुए शोध कार्य एवं प्रस्तुतियों की सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ नवीन मित्तल ने बताया कि यह प्रस्तुतीकरण अनुसन्धान और गहन चिंतन की नीव रखने का एक सौपान है, यह प्रक्रिया ज्ञान की सीमाओं को विस्तार प्रदान करता है।

आयोजन में प्रेरक अतिथि श्रीमती प्रेरणा शर्मा डॉ राजेंद्र माहेश्वरी एवं विभिन्न संकाय सदस्यों सहित लगभग 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लियाI कार्यक्रम का संचालन शोध एवं विकास प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. पारुल सिंह ने किया।

डॉ. प्रियंका वर्मा ने तकनीकी सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम की निर्बाध प्रस्तुति को सफल बनायाI प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. त्रिभु नाथ दुबे ने सबका स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ-साथ उपस्थित प्रतिभागियों को राजस्थान सरकार की शोध वृत्ति एवं केंद्र सरकार की विभिन्न शोध- छात्रवृत्ति योजनाओं की भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

कार्यक्रम का समापन डॉ. पारुल सिंह द्वारा अतिथि एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार ज्ञापन से हुआ। प्रस्तुति में शोध पर्यवेक्षक डॉ बिंदु चतुर्वेदी, डॉ हिमानी सिंह, डॉ उमा बड़ोलिया, डॉ श्रुति अग्रवाल, एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य श्रीमती मीरा गुप्ता, डॉ श्रद्धा सोरल, डॉ राजमल मालव, सुश्री हर्षा जैन ने अपनी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से शोधार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

About The Author