देवेंद्र सक्सेना कोटा: राजकीय कन्या महाविद्यालय, कैथून में महाविद्यालय प्रभारी डॉ. अनिता तम्बोली की अध्यक्षता में “महिलाओं में स्वच्छता एवं पोषण—स्वस्थ जीवन का आधार” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अंजलि सक्सेना ने छात्राओं को महिलाओं के स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं संतुलित पोषण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
डॉ. अंजलि सक्सेना ने छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी आवश्यक सावधानियों, पौष्टिक एवं संतुलित आहार की उपयोगिता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विभिन्न उपायों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ पोषणयुक्त आहार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं तथा स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय प्रभारी डॉ. अनिता तम्बोली ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में डॉ अपर्णा मंगल, डॉ कविता जैन, डॉ प्रज्ञा गौतम, डॉ राकेश राजौरा, श्रीमती मनभर मीणा आदि उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय कन्या महाविद्यालय रामपुरा,कोटा में हुआ ‘गुरु वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में हुआ छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
उच्च शिक्षा विभाग हल्द्वानी द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के 5वें दिन प्रतिभागियों ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का किया दौरा