- विश्व हिन्दू कांग्रेस का अंतरराष्ट्रीय समारोह दिसम्बर में मुम्बई होगा..
- राष्ट्रभक्त, समर्थ, शक्ति व प्रतिभा सम्पन्न लेखक पत्रकार, कलाकार, विचारक, व्यापारी, युवा और मातृशक्तियां आमंत्रित ..
- राजस्थान का पहला विश्व हिन्दू कांग्रेस जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम कोटा में
देवेंद्र सक्सेना, कोटा 9-8-2026 : लघु उद्योग भारती कोटा महानगर के सहयोग से पुरुषार्थ भवन में आयोजित विश्व हिन्दू कांग्रेस जागरूकता और सहभागिता कार्यक्रम में स्वामी विज्ञानानंद ने अपने कहा कि हिन्दू समाज मनोरंजन से नहीं विचार मंथन से ऊंचा उठेगा हमारी प्रतिष्ठा राजनीति, शिक्षा, विज्ञान, मीडिया, व्यापार कला संस्कृति आदि में सहभागिता से बढेगी।
उन्होेंने बताया कि वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस इस बार मुम्बई में 18 से 20 दिसम्बर में होने जा रहा है हमने अपने वैश्विक सम्मेलनों में अंतरराष्ट्रीय गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग सहित दस वैश्विक संगठनों के प्रमुखों को शामिल किया था।
इस बार की थीम है” सामुहिक प्रतिबध्दता – सामुहिक संकल्प,,
इसमें इस बार भाषा, विश्वकर्मा, समाज, धर्म आदि महत्वपूर्ण समाज उपयोगी सत्र जोड़े है ताकि हम अपनी भाषा,धर्म, समाज की एकता और अखंडता तथा पारम्परिक व्यवसाय को सुरक्षित रख सके राजस्थान में पहली बार आयोजित जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों में राजस्थान सम्पर्क प्रमुख श्री श्याम मनोहर जी भाई साहब ने भी सम्बोधित किया।
स्वामी जी व अन्य अतिथि कोटा महाराव श्री इज्यराज सिंह जी, संघ संचालक श्री पन्ना लाल शर्मा, विश्व हिन्दू कांग्रेस राजस्थान के संयोजक श्री ओम प्रकाश मित्तल, का स्वागत आयोजन समिति के श्री ताराचंद गोयल, यशपाल भाटिया, अचल पोद्दार, अकुंर गुप्ता, ओम छंदक, प्रमोद राठौड़ आदि ने किया।
बौद्धिक के आरंभ में दीप प्रज्वलन एवं बहिनों द्वारा संगठन मंत्र प्रस्तुत किया। स्वागत उद्बोधन संयोजक श्री यशपाल भाटिया ने किया ।
में एस एस आई संगठन के संदीप जांगिड़ ने स्वामी जी का स्वागत किया।
आभार संयोजक श्री अचल पोद्दार ने किया
: बौद्धिक के आरंभ में स्वामी जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बहिनों द्वारा संगठन मंत्र प्रस्तुत किया।
प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता में स्वामी जी ने सभी का समाधान किया।
कार्यक्रम का सधा हुआ संचालन डॉ0 नारायण हेडा ने किया।
सम्मानित व्यक्तियों व संगठन व संस्थाओ की सहभागिता..
इस अवसर पर कोटा महाराव इज्यराज सिंह,प्रांत अध्यक्ष श्री ताराचंद गोयल, लोक तंत्र सैनानी ओम प्रकाश त्रिपाठी श्री गणपत लाल शर्मा ,पूर्व महापौर श्री महेश विजय, ए बी आर एस एम प्रांत संगठन मंत्री डाॅ 0 गीताराम, संस्कार भारती महामंत्री देवेंद्र सक्सेना ,गायत्री परिवार व अन्तरराष्ट्रीय गुजरात समाज के अध्यक्ष जी डी पटेल, किशन पाठक भारत विकास परिषद,विज्ञान भारती डॉ 0 राकेश शर्मा प्रज्ञा प्रवाह प्रो0 हरिशंकर त्रिलोक जैन, सत्यनारायण श्रीवास्तव, चिकित्सा श्रेणी डॉ 0 रेणु मिश्रा,अधिवक्ता परिषद के प्रमोद राठौड़ लघु उद्योग भारती वृहद ईकाई से अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, सचिव संदीप जांगिड़,कोश अध्यक्ष संदीप बाकलीवाल, उत्तर ईकाई अध्यक्ष संजय शर्मा, पुष्कल जैन, हिमांशु सुवालका रानीपुर से पूरण गुप्ता,महिला ईकाई अध्यक्ष चांदनी पौद्दार, सचिव निहारिका गुप्ता, कोषाध्यक्ष अलका अग्रवाल,निशा जांगिड़, मधु लता भास्कर,
आदि उपस्थित रहे।


More Stories
डाक कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब- आज 60.70 लाख शिवभक्तों पवित्र गंगाजल लेकर हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
अमर शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की पुण्य स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन