August 10, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: कार्यक्रमों की श्रृंखला के दूसरे दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़, 10 अगस्त 2026: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दूसरे दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने तिरंगे, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को दर्शाती हुई आकर्षक रंगोलियां बनाईं।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी जी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने का अभियान नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और नागरिक दायित्व की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। रंगोली जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी कला के साथ-साथ देशभक्ति की भावनाओं को भी अभिव्यक्त करते हैं। महाविद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उत्साह की सराहना की।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — टीम अदिति पंवार एवं आयुषी राणा ( बीए पंचम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान — टीम आशिली एवं आयुषी ( बीए प्रथम सेमेस्टर) एवं तृतीय स्थान — टीम किरण बिष्ट, सविता बिष्ट, समीक्षा नौटियाल एवं स्नेहा सिंह ( बीए तृतीय सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के आयोजन एवं निर्णायक मंडल में डॉ निशी दुबे , डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट एवं डॉ मंजू पाण्डे शामिल रहीं।

कार्यक्रम में डॉ किरण जोशी, डॉ खुशपाल, डॉ विनीत कुमार, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत महाविद्यालय में आगामी दिनों में भी विभिन्न राष्ट्रभक्ति एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

About The Author