September 1, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से संबंधित आकर्षक रंगोलियां बनाईं। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में देशप्रेम, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना को मजबूत करती हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About The Author