- लोकतंत्र की मजबूती के लिए छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति किया जागरूक
हरिद्वार, 19 अगस्त 2026: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS)–2026 के अंतर्गत रोवर-रेंजर समिति द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व, मताधिकार एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका सैनी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वयं जागरूक बनने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ. प्रियंका शर्मा तथा डॉ. आकाश ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान की आवश्यकता एवं उद्देश्य से अवगत कराया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में जागरूक नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक आचार्य तथा छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन