देवेंद्र सक्सेना, कोटा: आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सत्र 2026-27 के अभिविन्यास (Orientation) एवं तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की चारों इकाइयों की नव-पंजीकृत स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरेंद्र पाल सिंह ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए एनएसएस के ध्येय वाक्य “स्वयं से पहले आप” के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को वर्ष भर की गतिविधियों और 7 दिवसीय विशेष शिविर में पूर्ण निष्ठा के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पूर्व संकाय सदस्य श्री धर्म सिंह मीणा ने भी स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के सामाजिक सरोकारों से जुडने, समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने व्यक्तित्व विकास हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया।
माय भारत के क्षेत्रीय कार्यालय से पधारे तकनीकी विशेषज्ञ श्री सचिन पाटोदिया मुख्य वक्ता व प्रशिक्षक के द्वारा सभी स्वयंसेविकाओं को ‘माय भारत पोर्टल’ की विस्तृत जानकारी दी गई और पंजीकृत छात्राओं को पोर्टल के प्रभावी उपयोग हेतु विशेष तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से छात्राएं देश भर के सेवा प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप और कौशल विकास कार्यक्रमों से सीधे जुड़ सकती हैं।
महाविद्यालय प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की सीख दी।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वंदना ने किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शाहिस्ता बानो ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


More Stories
लायन्स क्लब मंदाकिनी का 19वां चार्टर नाइट एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार: बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव तथा गणेश जी के उत्सव का हुआ आयोजन
कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों की पैदल राह होगी सुगम, फुटपाथ निर्माण जारी