देहरादून: शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला, देहरादून, में शहीद दुर्गा मल्ल के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने शहीद दुर्गा मल्ल की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. संगीता बहुगुणा ने अपने सम्बोधन में मेजर शहीद दुर्गा मल्ल के जीवन से जुड़ी कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने, राष्ट्र-प्रेम की भावना विकसित करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को शहीद दुर्गा मल्ल की शहादत को नमन करने तथा देश की एकता, अखंडता बनाए रखते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कैप्टन राणा द्वारा भी अमर शहीद के जीवन से जुड़ी घटनाओं को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर पवन सैनी, आदर्श, पूर्व छात्र-संघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, वर्तमान अध्यक्ष अमित कुमार, प्रिंस शर्मा, कैप्टन राणा एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-संघ पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूनम भूषण द्वारा किया गया।


More Stories
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित
नारायणबगड़: राजकीय महाविद्यालय मींग में छात्र-छात्राओं उत्पादों के स्टॉल लगाकर सीखे उद्यमिता के गुर
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में खेल सप्ताह का हो रहा आयोजन