September 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में संत राम स्कूल, तेलीवाला के विद्यार्थियों के लिए खेल गतिविधियां आयोजित

हरिद्वार:  धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में 16 सितंबर 2026 को संत राम स्कूल, तेलीवाला के विद्यार्थियों के लिए खेल संबंधी गतिविधियों एवं जानकारी प्रदान करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए क्रिकेट एवं बैडमिंटन से संबंधित विभिन्न खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को क्रिकेट एवं बैडमिंटन के खेल नियमों, मूलभूत तकनीकों तथा खेल भावना के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में धनौरी पी.जी. कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राहुल कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संत राम स्कूल, तेलीवाला की प्रधानाचार्या श्रीमती हिना खान, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती हिना खान ने धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस प्रकार की खेल गतिविधियों की सराहना की तथा महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में धनौरी पी.जी. कॉलेज की क्रीड़ा समिति के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता रही। क्रीड़ा समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।

धनौरी पी.जी. कॉलेज परिवार द्वारा संत राम स्कूल, तेलीवाला की प्रधानाचार्या श्रीमती हिना खान, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

About The Author