हरिद्वार,17 सितंबर: भेल ई.एम.बी. द्वारा संचालित विद्यालय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 1 में आज ब्रह्मा जी के मानस पुत्र विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव मनाया गया तथा इसी के साथ गणेश जी का उत्सव भी मनाया गया।
इस अवसर पर पूजन के साथ हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई.एम.बी. के सह सचिव श्री दीपक अग्रवाल जी ने विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर कहा कि संसार में सब कुछ जो सृजन होता है उसमें विशेष कृपा विश्वकर्मा जी की होती है। इनके बिना सृष्टि का सृजन अधूरा है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपा फर्सवान ने कहा कि हवन करने से सभी देवता तृप्त हो जाते हैं तथा नई शक्ति लेकर संसार का संचालन करते हैं, उनकी भूख केवल मंत्र हैं।
विद्यालय के अनुशासन प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा व संध्या शर्मा ने बताया कि विद्यालय में आज प्रातः से ही नयी ऊर्जा का संचरण हो रहा था उसकी कल्पना केवल हवन के द्वारा ही की जा सकती है। विद्यालय में हवन से नई ऊर्जा का संचरण होता है।
कार्यक्रम में श्री अनिल पांडे, महेश, संदीप गोयल, राजकुमार, राम अवध, संध्या शर्मा , अरशद, मुकेश, देवेंद्र राठी,निखत परवीन, गीता देवी, उपस्थित रहे।
हवन पूजन के यजमान राम अवध रहे तथा पूजन हवन का कार्य विद्यालय के शिक्षक बृजेश शर्मा द्वारा कराया गया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में स्वच्छता सेवा पखवाड़े का शुभारंभ
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने विकास खंड चंबा के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण, ग्रामीणों से की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल की बैठक मे राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ