September 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

लायन्स क्लब मंदाकिनी का 19वां चार्टर नाइट एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

  • शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला हैं: शिवम अग्रवाल

संजीव शर्मा,हरिद्वार:  लायन्स क्लब हरिद्वार मंदाकिनी द्वारा जहान्वी डेल होटल में क्लब का 19वां चार्टर नाइट एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवम अग्रवाल ने कहा कि “शिक्षकों के ज्ञान और समाज के प्रति समर्पण की भावना का हम सम्मान करते हैं।” उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके योगदान को सम्मानित करना गौरव की बात है।
इस अवसर पर हरिद्वार के शिक्षक/वरिष्ठ पत्रकार सुभाष कपिल एवं शिवानी गोयल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महेंद्र अरोड़ा ने कहा कि सुभाष कपिल ने अपने सेवाकाल के दौरान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह पत्रकारिता, समाजसेवा तथा जरूरतमंद लोगों के मार्गदर्शन के माध्यम से सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। वहीं शिवानी गोयल निराश्रित बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
लायन्स क्लब मंदाकिनी के सचिव सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने दोनों शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। हरदीप सिंह ने कहा कि लायन्स क्लब मंदाकिनी अपनी स्थापना के समय से ही विभिन्न सामाजिक दायित्वों का निरंतर निर्वहन करता आ रहा है।
सम्मानित शिक्षक सुभाष कपिल एवं शिवानी गोयल ने लायन्स क्लब मंदाकिनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें समाजसेवा एवं जरूरतमंदों के लिए कार्य करने की नई प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में लायन्स क्लब के चेयरमैन सौरभ अरोड़ा, अध्यक्ष विकास चौहान, कोषाध्यक्ष श्याम कोचर एवं पूर्व अध्यक्ष नवीन चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सर्वजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, राकेश पाहवा, एसएस बेदी, गुरविंदर सिंह, महेंद्र मोगा, देवेंद्र मलिक, दलजीत सिंह, विशाल गुप्ता, ललित ग्रोवर, कार्तिक भट्ट, राहुल कपिल सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

About The Author