आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 दिन बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय जखोली रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में उत्तराखंड शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में 17 सितंबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 के मध्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
इस कार्यक्रम की विषय वस्तु माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के निर्णयों, नीतियों उपलब्धियां एवं विकसित भारत 2047 रहेगी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज, भारत के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय में दीपों को प्रज्ज्वलित कर “आशीर्वाद का दिया”कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. कपिल, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राजकीय महाविद्यालय जखोली के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार, कार्यालय अध्यक्ष श्री टीकाराम चमोली, एवं छात्र-छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर “आशीर्वाद का दिया”कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मोत्सव पर सभी ने उनको शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. कपिल जी ने कार्यक्रम की सराहना की।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग