September 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मजरा महादेव, पौड़ी गढ़वाल। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना रहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने कहा कि गंगा और जलस्रोतों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से स्वच्छता और गंगा संरक्षण का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाया जा सकता है।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों एवं आकर्षक स्लोगनों के माध्यम से स्वच्छता, गंगा संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित संदेश प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार भट्ट, डॉ. इन्द्रपाल सिंह रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About The Author