राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट मे शासन के निर्देशों की अनुक्रम में प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा के दिशा निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए इस क्रम में मेरे सपनों का भारत विकसित भारत 2047 के शीर्षक के तहत निबंध प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन डॉ नवीन कुमार के संयोजन में किया गया।
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने हेतु एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन महाविद्यालय में डॉ अतुल चंद की अध्यक्षता में किया गया जिसकी मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री अशोक नबियाल जी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में निबंध प्रतियोगिता ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर हुआ इसके विजेता क्रमशः प्रथम स्थान करिश्मा छेत्री द्वितीय स्थान कुमारी मनीष जोशी तृतीय स्थान मनीष गोस्वामी और चित्रकला प्रतियोगिता ‘उत्तराखंड की विकास की परिकल्पना’ शीर्षक के तहत हुआ इसके विजेता क्रमशः प्रथम स्थान रितिका पैतोला द्वितीय स्थान कु डिंपल धामी तृतीय स्थान पर कु कशिश रही भाषण प्रतियोगिता ‘विकसित भारत@ 2047 में युवाओं की भूमिका’ विषय पर हुआ जिनमें विजेता क्रमशःकु तनूजा प्रथम स्थान कु रितिका पैतोला द्वितीय स्थान कु कशिश तृतीय स्थान प्राप्त किया रंगोली प्रतियोगिता ‘सेवा के रंग राष्ट्र संग -केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियां का प्रदर्शन’ शीर्षक के तहत हुआ जिनके विजेता क्रमशः प्रथम स्थान कु मनीष गोस्वामी की टीम द्वितीय स्थान कु दिया महर की टीम तृतीय स्थान कु स्नेहा दरियाल की टीम को प्राप्त हुए।
निर्णायक मंडल के रूप में डॉ पीयूष पटेल संयोजक, डॉ पिंकी और डॉ पवन सिंह सदस्य रहे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्री अशोक नबियाल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा अतुल चंद एवं संयोजक डॉ नवीन कुमार,पीयूष पटेल के द्वारा किया गया संचालन डॉ नवीन कुमार ने किया कुमारी मनीष गोस्वामी की टीम ने सरस्वती गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए छात्र संघ अध्यक्ष कु दिया एवं छात्र संघ पदाधिकारीयो के द्वारा महाविद्यालय की समस्याओं को हल करने हेतु ज्ञापन माननीय राज्य मंत्री जी को दिया गया माननीय राज्य मंत्री जी द्वारा महाविद्यालय से हाइवे तक संपर्क मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया एवं अन्य समस्याओं को शासन तक पहुंच कर उसका निराकरण करने का भी आश्वासन दिया गया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ चंद ने माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने अमूल्य समय से समय निकालकर महाविद्यालय मे पहुंच कर पुरस्कार समारोह मे पहुंच कर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन कियाा।
उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया और यह कहा कि उद्यमिता विकास के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी की योजना से छात्राओं को स्वरोजगार की दिशा में भी अवसर प्राप्त हो रहे हैं महाविद्यालय द्वारा मुख्य अतिथि श्री नबियाल जी को अंग वस्त्र और बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी डॉक्टर सुनीता जोशी डॉक्टर पवन सिंह डॉक्टर पिंकी डॉ राहुल तिवारी डॉक्टर चंद्रकांत तिवारी डॉ धर्मेंद्र सिंह यादव सुश्री संतोषी श्री वीरेंद्र जी श्री कविंद्र जोशी श्री विकास सिंह श्रीमती अनीता श्रीमती देव की श्रीमती आशा आदि ने सहयोग प्रदान किया



More Stories
कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कैबिनेट बैठक को जनता के पैसे का दुरूपयोग और राजनीतिक चुनावी नौटंकी बताया
हरिद्वार: कनखल में धूमधाम से हुआ महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन
युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कराने को हुआ मैराथन का आयोजन