हरिद्वार,14 अक्टूबर, 2026: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार और स्पोर्टल कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड के बीच शैक्षिक एवं संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते पर महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ. विजय कुमार तथा स्पोर्टल कॉर्पोरेट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रबंध निदेशक डॉ. गौरव पंत ने हस्ताक्षर किए।
एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। इस पहल से विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यावहारिक ज्ञान तथा रोजगारोन्मुखी अवसरों को प्रोत्साहित करने की संभावनाएँ विकसित होंगी।
महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल एवं करियर संबंधी अवसरों से जोड़ना है। यह समझौता उच्च शिक्षा को अधिक व्यावहारिक एवं रोजगारपरक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण