October 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

धनौरी, हरिद्वार, 14 अक्टूबर 2026:  धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’ कार्यक्रम के तहत ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना, देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका सैनी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विकास के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. करिश्मा तोमर के निर्देशन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने विचारों और भाषणों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना, राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने भारत को एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए अपने संकल्प व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में डॉ. सुनीता पासवान, डॉ. प्रियंका कौशिक, डॉ. राखी बलियान, डॉ. प्रीति राठौर, डॉ. श्वेता त्यागी उपस्थित रहे l

About The Author