October 15, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय मालदेवता में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ फिट इंडिया के तहत् मैराथन आयोजित

देहरादून: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून में प्राचार्य प्रो विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेरे सपनों का भारत “विकसित भारत @ 2047 विषय पर 12 अक्टूबर से शुरू, चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के साथ फिट इंडिया के तहत् मैराथन का आयोजन किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों रचनात्मकता और अभिव्यक्ति के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र बनाने की कल्पना प्रस्तुत की ।

14 अक्टूबर को निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार, महिला सशक्तिकरण, वैज्ञानिक प्रगति, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। 12 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपने सपनों के भारत की आकर्षक तस्वीर उकेरी । चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विकसित भारत के निर्माण और संकल्पना को निर्णायक मंडल के सामने प्रस्तुत कर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला । वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका, नागरिक कर्तव्यों तथा सामूहिक प्रयासों के महत्व पर प्रभावशाली विचार रखें ।

प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, तार्किक अभिव्यक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और देश के विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी, ईमानदारी, परिश्रम और जिम्मेदारी आचरण से साकार होगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो वीपी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा ही वर्ष 2047 के भारत की दिशा और दिशा निर्धारित करेंगे इसलिए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने, नवाचार को अपनाने ,पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने तथा राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होना चाहिए।

चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ अंशु सिंह, डॉ मधुबाला जुवाठा और डॉ आशा रंगोली सुयाल रही । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशा, बीएससी प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान अनिकेत बीकॉम पंचम सेमेस्टर, तथा तृतीय स्थान कुमारी सोनिका बीकॉम पंचम सेमेस्टर रही।

इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में 14 अक्टूबर को प्राचार्य की अध्यक्षता में ही भाषण और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो यतीश विशिष्ट, व प्रो डॉ मधु थपलियाल रही, निर्णायक मंडल में डॉ मधुबाला जुवाठा, डॉ लीना रावत, व डॉ करुणा मिश्रा रही । भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी भूमिका, बीएससी प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान कुमारी अंशिका डंगवाल, तथा तृतीय स्थान सूरज रतूड़ी बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र रहे। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका डंगवाल, द्वितीय स्थान निशिका विष्ट बीए प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान पर दिव्यांशी सेमवाल एवं कुमारी पूजा, बीकॉम पंचम सेमेस्टर रही। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक डा रेखा सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने तथा एक सशक्त समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हुआ। 15 अक्टूबर को सम्पन्न कार्यक्रम फिट इंडिया के तहत् छात्र छात्राओं को मैराथन आयोजित करके किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रायपुर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति मौजूद रही। मैराथन आरम्भ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरोजनी जवाडी ने प्राचार्य प्रो वीपी अग्रवाल के साथ हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया.. इस अवसर पर छात्र छात्राओं को फलाहार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में रोवर रेंजर के माध्यम से भी फिट इंडिया में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। रेंजर संयोजक डॉ रेखा सिंह एवं रोवर संयोजक डॉ राम चंद्र नेगी द्वारा छात्रों के मध्य जागरूकता विकसित करने और विकसित भारत में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डा शिव प्रसाद पुरोहित जी ने एक दिवसीय केम्प का आयोजन किया , जिसमें छात्र छात्राओं भागीदारी पूर्ण रही।

संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन उन्नत भारत समिति की संयोजक डा रेखा सिंह एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर सुमन सिंह गुसाईं के प्रयासों से और निर्देशन से सफल हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वर्ग, कर्मचारी गण, एवम् छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

About The Author