रानीखेत, 15 अक्टूबर। स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में आज शोधार्थियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोध कार्यों की प्रगति एवं संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सभी शोधार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शोधार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने नशामुक्त समाज एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 
वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार और सामाजिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उच्च शिक्षा से जुड़े युवाओं की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता नशा उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश कुमार पांडे, शोध समन्वयक डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. भारत पांडे, डॉ. आशुतोष विक्रम सिंह, डॉ. सत्यमित्र, डॉ. पारुल भारद्वाज, डॉ. लक्ष्मी सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार: नगर पंचायत सुल्तानपुर में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 250 नागरिकों ने शिविर का उठाया लाभ
महाविद्यालय मालदेवता में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ फिट इंडिया के तहत् मैराथन आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में छठी डॉ. आर्य भूषण गर्ग राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित